फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल कर्मचारी को रिश्तेदार कर्मचारी ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। न्यू दशमेश कालोनी में शनिवार को देर रात नगर काउंसिल कर्मचारी को रिश्तेदार कर्मचारी ने गोली मार दी। वारदात में गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं आरोपी फरार है, लेकिन वारदात के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने दिनेश कुमार के बयान के बाद केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी पंजाब के एक मंत्री के ओएसडी का साढ़ू है।
विज्ञापन

न्यू दशमेश कालोनी निवासी दिनेश कुमार नगर काउंसिल में क्लर्क है, जबकि आरोपी अमित तलवाड़ कुछ माह पहले नगर काउंसिल में सरकार नीतियों को लागू करवाने के लिए बतौर अफसर तौर पर तैनात हुआ है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। शनिवार को देर रात अमित तलवाड़ ने दिनेश कुमार को गोली मार दी। आशंका है कि अमित तलवाड़ ने सजिश रचकर ऐसी वारदात की है, क्योंकि अमित ने अपनी कार पंक्चर होने की बात कही थी, जिसके बाद दिनेश कुमार उसे अपनी कार से घर पर लाया था। कथित तौर शराब पीने के बाद रात को पहले दोनों छत पर गए फिर दोनों टाहली वाला चौक के पास स्थित दुकान से पान लेकर आए। दोनों घर के पास कार में बैठे थे, इतने में अमित तलवाड़ ने दिनेश कुमार के सिर पर पिस्तौल तान दी। अमित की नीयत देख दिनेश ने बचने का प्रयास किया, लेकिन अमित तलवाड़ ने गोली चला दी, जो दिनेश के कान में लगती हुई निकल गई। बताया जाता है कि हाथापाई के दौरान पिस्तौल नीचे गिर गई। इस पर अमित ने चाकू निकालकर वार करने की कोशिश की। शोर मचने पर अमित तलवाड़ पिस्तौल छोड़कर फरार हो गया। वहीं गोली लगने से कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पीजीआई में दिनेश का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फोन से संपर्क करने पर डीएसपी गुरिंद्र सिंह ने बताया पुलिस टीम बयान लेने पीजीआई गई है। बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें