फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र मेहनत से अपने हुनर को तराशें : मित्तल

Wed, 08 Jun 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में विद्यार्थियों को डिग्री बांटते शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लहरागागा के बाबा हीरा सिंह भट्ठल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पहली कन्वोकेशन के मौके पर कालेज के ढाई सौ छात्रों को डिग्रियां बांटने पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने छात्रों को सख्त मेहनत से अपने हुनर को तराशने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल करना छात्रों के जीवन का एक यादगारी पल है और इस डिग्री के आधार पर नौकरियां हासिल करने वाले छात्र समाज की सेवा के प्रति भी समर्पित होने को पहल दें।
विज्ञापन


इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते मित्तल ने कहा कि पंजाब में अकाली भाजपा सरकार द्वारा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और पंजाब में तीसरी बार अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार ऐतिहासिक जीत हासिल करके अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों तथा शहरों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा का प्रसार, सेहत सेवाएं, सड़कें, पेयजल आदि यकीनी बनाया जा रहा है। कालेज के प्रिंसिपल डा. मनोज बाली ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डा. मोहनबीर सिंह ने अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद गुप्ता, एडवोकेट वरिंदर गोयल, रामपाल सिंह बैहणीवाल, सतपाल सिंगला, दीवान गोयल, शंकर बांसल, सौरभ गोयल, एसडीएम नवरीत कौर सेखो मौजूद थे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें