फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: भैंस बेचने के मामले में सिपाही ने मांगी 10 हजार रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पटियाला ने एक सिपाही को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह थाना मूलेपुर के तौर पर हुई है। विजिलेंस पटियाला रेंज के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता खुशपाल सिंह निवासी गांव नौलखा फतेहगढ़ साहिब ने एक लिखित शिकायत एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को भेजी थी कि जसवीर सिंह नामक व्यक्ति ने उसकी भैंस खरीदी और पैसे नहीं दिए। खुशपाल सिंह ने जसवीर सिंह से 84 हजार रुपये में भैंस बेचने का सौदा तय किया था।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि वादी खुशपाल सिंह को जसवीर सिंह ने भैंस बेचने के लिए सुबह बैंक से पैसे निकलवाकर देने का वादा किया था, लेकिन दूसरे दिन भी पैसे नहीं दिए। कायतकर्ता ने खुशपाल सिंह ने इस संबंध में एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी जिसे जांच के लिए मुख्य अधिकारी मुलेपुर पुलिस स्टेशन के सिपाही जगजीत सिंह को मामले की जांच के लिए भेजा गया। उक्त सिपाही जगजीत सिंह ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया था कि जसवीर सिंह, खुशपाल सिंह को उसकी भैंस की कीमत चार किश्तों में 84 हजार रुपये और 21 हजार रुपये प्रति किश्त के हिसाब से अदा करेगा। खुशपाल सिंह को यूपीआई फोन पे के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये मिले। सिपाही जगजीत सिंह ने मामला निपटाने के लिए अलग से खुशपाल सिंह से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे विजिलेंस विभाग फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें