फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पावरकॉम मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों पर मारी पानी की बौछारें, राजा वड़िंग समेत कई हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट के विरोध में धरना दे रहे थे कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बिजली संकट के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने पटियाला में प्रदर्शन किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कार्यकर्ता पावरकाॅम मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें मारीं और राजा वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस प्रशासन ने पानी की बौछारें मारीं। पानी की तेज बौछारों से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा को इस दौरान पैर में चोट भी आई। वड़िंग ने सरकार पर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा, सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब के लोगों को 24 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई दी जाएगी लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे पंजाब में बिजली की कमी से लोग परेशान हैं। उद्योगों और खेतीबाड़ी को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग ने मान सरकार को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में पूरी तरह नाकाम बताया। उन्होंने कहा, मौजूदा बिजली संकट केवल कम बारिश का नतीजा नहीं है। यह सरकार और पावरकाॅम के गलत प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने पंजाब सरकार से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रधान ने पावरकाॅम में कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां और तबादले करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली उत्पादन से संबंधित अधिकारियों को बदला गया। तजुर्बे और योग्यता को नजरअंदाज करते हुए कथित तौर पर चहेतों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें