फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में छात्रों की भिड़ंत, दो जख्मी

Wed, 13 Nov 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पातडां (पटियाला)। सरकारी किरती कालेज न्याल में बुधवार को छात्रों की भिड़ंत में दो छात्र घायल हो गए। इस घटना से कालेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा हवाई फायर करने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों को पातडां के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी छात्रों के बयान पर नौ व्यक्तियाें समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है ।

पातडां के अस्पताल में भरती सतपाल सिंह वासी खन्नौरी ने पुलिस को बताया कि वह कैंटीन से पानी पीकर आ रहे थे। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरतेज सिंह तेजी, गोल्डी, मलकीत सिंह, कुलविंदर सिंह कादीया, वरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, और यादविंदर सिंह और उनके कुछ साथियों ने जरमल सिंह निवासी मौलवीवाला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके बचाव के लिए जब वह आगे आया तो हमलावरों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि नौ नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें