पटियाला। थाना जुल्कां के अधीन पड़ते इलाके में काॅलेज छात्रा को जबरन गाड़़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस छापे मार रही है। आरोपी की पहचान मालकदीप सिंह निवासी गांव नूरपुर फ्रांसवाला जिला पटियाला के तौर पर हुई है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 23 अगस्त 2025 को वह काॅलेज जाने के लिए देवीगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी गाड़ी पर सवार होकर आया और धक्के के साथ पीड़िता को इसमें बिठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी उक्त लड़की को गांव मीरांपुर में किसी के घर ले गया। जहां कोई भी मौजूद नहीं था। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग गया।