फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज से बढ़ेगी ठंड: आठ जिलों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, तापमान में आएगी गिरावट

Tue, 09 Dec 2025 08:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

कोल्ड वेव से पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अगले सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के आठ जिलों के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शामिल हैं। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक कोल्ड वेव से पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अगले सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। 

सोमवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4.5 डिग्री का न्यूनतम पारा फरीदकोट व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें