फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली: सीएम के गृह जिले संगरूर में सबसे ज्यादा 510 केस, डीसी-एसएसपी ने बुझाई आग

Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सूबे में पराली के लगातार जलने से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। खन्ना व लुधियाना का एक्यूआई क्रमवार 237 व 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं पांच अन्य शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती के बावजूद प्रशासन किसानों को रोक नहीं पा रहा है। 
विज्ञापन


सूबे में मंगलवार को 321 जगह पराली जलाई गई जिससे अब तक कुल मामले 2839 हो गए। सीएम का गृह जिला संगरूर इस बार पराली जलाने में सबसे आगे है। 43 नए मामलों के साथ जिले में अब तक 510 मामले दर्ज हो चुके हैं। पराली जलाने के 506 मामलों के साथ जिला तरनतारन दूसरे स्थान पर और 296 मामलों के साथ फिरोजपुर तीसरे स्थान पर है। 

मंगलवार को संगरूर जिले के एसएसपी सरताज सिंह चाहल और डीसी राहुल चाबा काफिले में कहीं जा रहे थे। खेतों में पराली जलती देख मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ आग बुझाई।
विज्ञापन


सूबे में पराली के लगातार जलने से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। खन्ना व लुधियाना का एक्यूआई क्रमवार 237 व 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं पांच अन्य शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें बठिंडा का 182, पटियाला का 183, जालंधर का 155, अमृतसर का 140 और मंडी गोबिंदगढ़ का 137 दर्ज किया गया।

हल्की बारिश से तापमान गिरा, आज भी आसार

पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के कारण दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को आठ जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। विभाग ने बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें