फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितकारा हंगामा : अफवाह फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राजपुरा के पास चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर की मध्यरात्रि हुए हंगामे के मामले में पटियाला पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक अफवाहें फैलाकर छात्रों को भड़काने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंगल निवासी हिमांशु और अंबाला निवासी आर्यन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना के बाद थाना बनूड़ में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों के जरिये छात्रों को उकसाया, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बनी। मामले में 10 अन्य लोगों को भी एफआईआर में नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस गलत सूचना फैलाने, छात्रों को भड़काने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्यों में बाधा डालने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें