फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितकारा यूनिवर्सिटी हंगामा: एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 06:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। तीसरी गिरफ्तारी शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद से की गई।
विज्ञापन

बनूड़ पुलिस ने फतेहाबाद निवासी पार्थ मेहता को गिरफ्तार किया है। उस पर सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को भड़काने और उकसाने का आरोप है। पार्थ मेहता ने झूठे और गुमराह करने वाले संदेश फैलाए। वह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा। थाना बनूड़ मुखी गुरसेवक सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। घटना 25-26 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को हुई थी। इस मामले में थाना बनूड़ में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पहले आरोपी हिमांशु निवासी नंगल और आर्यन निवासी अंबाला को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस गलत सूचना फैलाने, विद्यार्थियों को भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर रही है। आगे की जांच जारी है और और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें