फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे बड़े सौदेबाज, जाने किसने लगाया आरोप

Wed, 05 Oct 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की तेजतर्रार नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब का सबसे बड़ा सौदेबाज करार देते हुए कहा कि बादल ने पंजाब में शुरू से लेकर आज तक सौदेबाजी ही की है। कभी भी लोगों की भलाई की बात नहीं की। भट्ठल नजदीकी गांव घाबदां में कांग्रेस की आयोजित रैली को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि सबसे पहले बादल ने पंजाब को पूरा पंजाब नहीं बनने दिया। पंजाबी सूबे बनने के समय सब कुछ तय हो चुका था कि यूपी, हरियाणा, हिमाचल के कुछ इलाके पंजाब में शामिल किए जाएंगे, लेकिन बादल ने उस समय भी इस मामले में टांग फंसाकर हिंदी बोलते इलाकों को पंजाब से अलग करने पर स्टैंड ले लिया जिस कारण पंजाब एक छोटा सा राज्य बनकर रह गया।

इसके बाद बादल ने पंजाब की शांति के लिए राजीव-लौंगोवाल समझौता न होने दिया। इस समझौते की शर्तें मानने से इंकार कर दिया। भट्ठल ने दावे से कहा कि आगामी तीन महीनों के बाद पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने के बाद इनसे पंजाब की लूट का हिसाब लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, सुभाष ग्रोवर, परमिंदर शर्मा, वरिंदर पन्नवा सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें