अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल ने अपनी बैठक में शहर में 33 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है और इसे सरकार को भेज दिया गया है।
काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल और केके जिंदल ने बताया कि शहर में लगने वाले कैमरों की डेमो वह देख चुके हैं और यह कैमरे सौ की स्पीड वाली कार का नंबर भी देख सकते हैं। ऐसे कैमरों सिर्फ डिफेंस या सीमा सुरक्षा पर ही लगते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 20 जगहों पर लगने वाले 33 कैमरों का प्रस्ताव बैठक में पास किया गया है।
इस पर 64.96 लाख की लागत आएगी और इन कैमरों की कनेक्टिविटी (फाइबर, वायरलेस) पुलिस विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। इनका कंट्रोल रूम पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैमरे लगाने से पहले ई-टेंडर करवाकर सबसे कम बोलीकार को ही ठेका दिया जाएगा और हमारी कोशिश यही रहेगी कि रखे गए बजट से कम कीमत पर ही इसे लगाया जाए।