फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में न्यूज चैनल एंकर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द बोलने व उनकी छवि खराब करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल की मुख्य एंकर व कार्यकारी संपादक और चैनल के मुख्य संपादक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन और भावाधस नेता विजय दानव की शिकायत पर थाना डिवीजन चार की पुलिस ने सभी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विजय दानव की शिकायत के एंकर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर उनकी छवि को खराब किया और उनके खिलाफ अपशब्द कहे। इससे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। भावाधस नेता चौधरी यशपाल के अनुसार वह यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें