फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने कुर्सी की पहवाह किए बिना दिया किसानों का साथः धर्मसोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के हितों के लिए अपनी कुर्सी की परवाह किए बिना कृषि कानूनों को रद्द कर दिया। पंजाब सरकार जहां एक तरफ किसानों के साथ खड़ी है वहीं शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने इन कानूनों को पास कराने में भाजपा का साथ देकर किसानों के साथ धोखा किया है। वे मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। धर्मसोत ने कहा कि पूरी दुनिया की नजरें इस आंदोलन पर टिकी हैं। यह खेतीबाड़ी व किसानों के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। इसमें हर वर्ग योगदान दे रहा है। केंद्र सरकार को भी किसानों की बात मानते हुए कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें