फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को फसल काटने से बीएसएफ ने रोका

Tue, 02 Jun 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकारी एक किसान को गेहूं की फसल काटने नहीं दे रहे हैं, जबकि डिप्टी कमिश्नर ने जमीन की गिरदावरी उक्त किसान के नाम कर दी है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से गरीब किसान का परिवार बीएसएफ डीआईजी हेडक्वार्टर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा है, उन्हें डीआईजी से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। इस सारे झगड़े में फसल खराब हो रही है।

किसान सोहन सिंह वासी गांव गंधू किलचा ने बताया कि सरहद पर लगी कंटीली तार के पार उसके नाम पर सोलह कनाल जमीन है। जमीन पर गेहूं की फसल लगी हुई है, लेकिन बीएसएफ अधिकारी उसे गेहूं की फसल काटने के लिए तार पार जाने नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार पार खेती करने के लिए उसके पूरे परिवार के सदस्यों के पहचान पत्र बने हुए हैं। सोमवार से पूरा परिवार बीएसएफ हेड क्वार्टर डीआईजी फिरोजपुर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा है।

किसी भी बीएसएफ अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्हें डीआईजी से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।

सोहन सिंह ने कहा कि बीएसएफ ने उन्हें तार पार खेती करने के लिए जाने नहीं दिया तो पूरा परिवार अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें