फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: भाजपा ने सुनाम में आप का फूंका पुतला

Wed, 07 Oct 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम उधम सिंह वाला। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुनाम में आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। पार्टी ने आप पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष दामन बाजवा के नेतृत्व में हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आप से जुड़े नेताओं के खिलाफ की जा रही रेड और जांच निष्पक्ष है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। यह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के तहत की जा रही है। भाजपा का आरोप है कि आप के शीर्ष नेता जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। दामन बाजवा और अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि आप जानबूझकर जांच को केंद्र की भाजपा सरकार से जोड़कर राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता समझदार है। उन्होंने कहा कि जनता सब सच जानती है। आप नेताओं के भ्रामक बयानों से जनता को बरगलाया नहीं जा सकता। इस प्रदर्शन में हरमनदेव बाजवा, कुलभूषण गोयल दिड़बा, शेरविंदर धालीवाल, संदीप शर्मा युवा जिला अध्यक्ष, रविंद्र रवि ओबीसी मोर्चा, राजीव मक्खन, शंकर बंसल, रांझा बख्शी और जोनी सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें