फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। सिटी थाना के एसएचओ गुरप्रताप सिंह ने बताया आरोपियों की पहचान गांव कुत्थखेड़ी निवासी रवि कुमार और गुरु अमरदास कालोनी निवासी लवप्रीत के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया बाइक सवार आरोपियों को लिबर्टी चौक पर शक के आधार पर रोका गया। आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों से माना कि बाइक पांच मार्च को शिवा जी पार्क के बाहर से चोरी की थी। इसके बाद इनकी निशानदेही पर गगन चौक और अंबाला से चुराई गई तीन और बाइक बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें