फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडरों से भरी पिक-अप नहर में गिरी, ड्राइवर लापता

Mon, 06 Mar 2017 03:05 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के गांव चनारथल कलां नजदीक नहर से गाड़ी निकालती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव चनारथल से गुजरती भाखड़ा मेन लाईन (सरहिंद नहर) में गैस सिलेंडर से भरी एक महिंद्रा पिक-अप गाड़ी गिर गई। गाड़ी का चालक हरबंस सिंह पुत्र हरनेक सिंह लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर से गाड़ी निकाली गई। 
विज्ञापन


पुलिस थाना मूलेपुर के थानेदार हरीपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी सिलेंडरों से भरी हुई थी। जिसे चालक हरबंस सिंह ट्राई लेने के लिए नहर किनारे ले गया। जब वह गाड़ी को कच्चे रास्ते पर लेकर गया तो गाड़ी का एक टायर गड्ढे में फंस गया।

चालक ने गाड़ी को गड्ढे से निकालने के लिए थोड़ी स्पीड बढ़ाई तो गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और सीधी नहर में उतर गई। रात होने के कारण कुछ पता नहीं चला पाय। सुबह क्रेन और गोताखोरों की मदद के साथ गाड़ी निकाली गई। चालक हरबंस सिंह का कुछ पता नहीं चला। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें