फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा की जगह कोई भी अध्यक्ष मंजूर : कैप्टन

Fri, 04 Sep 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मन की बात खुलकर सामने रखते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष मंजूर नहीं हैं। उनकी जगह पार्टी हाईकमान की तरफ से बनाया कोई भी अध्यक्ष उन्हें स्वीकार है। कैप्टन शुक्रवार को हलका दिड़बा में कांग्रेस की रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नए बनने वाले अध्यक्ष के नेतृत्व में पंजाब 2017 के विधानसभा चुनाव में अकाली भाजपा का सफाया किया जाएगा। क्योंकि इस सरकार ने पंजाब का संवारने के बजाय सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सिर्फ संगत दर्शनों तक ही सीमित रह गए, जबकि उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को दुबई आने जाने से फुर्सत नहीं है।

कैप्टन ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली की सहूलत जारी रहेगी। इसके साथ ही विधवा और बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये कर दी जाएगी और शगुन स्कीम भी पचास हजार रुपये कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने जहां अकाली सरकार को आड़े हाथों लेते अकालियों पर पंजाब को लूटने का इलजाम लगाते हुए सख्त आलोचना की, वहीं कैप्टन भाजपा के विरोध में एक भी शब्द नहीं बोले। हालांकि सिर्फ इतना जरूर कहा कि भाजपा तो अकालियों से अलग हो रही है।

इसकी वजह से भाजपा के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया। कैप्टन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका सीधा मुकाबला अकाली दल से हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों के विरोध में आंधी चल रही है, जो चुनाव में अकालियों को तिनके की तरह बहा ले जाएगी।

आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि यह एक बिना सूझबूझ वाली पार्टी है। राज्य चलाने के लिए तजुर्बे और अकल की जरूरत है, इन दोनों में से आप किसी भी कसौटी पर खरा नहीं उतरती। यदि पंजाब में आप की सरकार आई तो पंजाब का और भी बुरा हाल हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें