फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडिटोरियम न मिलने से भड़के पीयू स्टूडेंट्स

Tue, 17 Nov 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित प्रोग्राम कराने के लिए पीयू प्रशासन की ओर से स्टूडेंट जत्थेबंदी को हाल देने से इनकार करने पर विद्यार्थी भड़क उठे हैं। गुस्साए स्टूडेंट्स ने वाइस चांसलर दफ्तर के बाहर धरना लगाकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्टूडेंट लीडर हरदीप भोलूवालिया ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी में डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से 23 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित प्रोग्राम कराने के लिए यूनिवर्सिटी अथारिटी से आर्ट आडिटोरियम की मांग की थी। अथारिटी ने हाल देने से साफ इनकार कर दिया।

इसके विरोध में स्टूडेंट्स ने वीसी दफ्तर के आगे धरना लगाकर नारेबाजी की। अथारिटी का कहना है कि किसी भी विद्यार्थी जत्थेबंदी को नए सेशन से प्रोग्राम के लिए हाल नहीं दिया जाएगा। लेकिन अथारिटी ने लचर और अश्लील गायकी वाले प्रोग्रामों के लिए हाल देने से कभी इनकार नहीं किया।
विज्ञापन


यह स्टूडेंट्स के अधिकारों पर डाका है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट लीडरों ने चेतावनी दी कि अथारिटी अपने तानाशाही फरमान जारी करना बंद कर स्टूडेंट्स जत्थेबंदियों के अधिकार बहाल करे, वर्ना आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें