फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े मकोड़े वाले 70 क्विंटल खोए को नहीं किया नष्ट

Sun, 07 Jun 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग की ओर से बीते साल दीवाली के मौके छह हलवाइओं के कोल्ड स्टोरों में कीडे़ मकोड़े वाले बरामद 70 क्विंटल खोया के मामले में प्रशासन की कार्रवाई ने सवाल खडे़ कर दिए हैं। इस खोया के नमूने फेल होने बाद यह कोल्ड स्टोर में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं अब तक इसको विभाग ने नष्ट नहीं किया है। इसमें कीड़े (सूंड) चलने से बदबू आने लग पड़ी है। विभाग ने कोल्ड स्टोर मालिक को कोई भी किराया भी नहीं दिया है। प्रशासन यह खोया नष्ट न कर खुद ही कानून की उलंघना कर रहा है।

जिला सेहत अफसर डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह खोया जिला मजिस्ट्रेट की निगरानी में उप मंडल मजिस्ट्रेट और कार्यकारी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम ने जब्त किया था। उन्हाेंने बताया कि खोया के नमूने फेल होने से दुकानदारों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।
विज्ञापन


दो हलवाइओं को इस एक्ट के अंतर्गत 20-20 हजार जुर्माना भी हो चुका है। वहीं बाकी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई विचाराधीन है। उन्हाेंने कहा कि विभाग अपनी ड्यूटी पूरी कर चुका है।

इस खोया को नष्ट करना विभाग की जिम्मेदारी नहीं बनती। उन्हाेंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों पर नगर निगम की ओर से यह खोया नष्ट किया जाना है।

इस मामले में सूचना अधिकार एक्ट के अंतर्गत विभाग से हासिल की जानकारी में बताया गया कि अक्तूबर 2014 में खोया के 6 नमूनेे फेल हुए थे। यह खोया कोल्ड स्टोर में पड़ा है।

इसके अलावा 3 मामलों का फैसला हो चुका है। दो केस अदालत में विचार अधीन और एक केस की रिपोर्ट गाजियाबाद से प्राप्त नहीं हुई। मांगी गई जानकारी में विभाग ने यह भी स्पष्ट बताया कि दीवाली के बाद विभाग ने इन हलवाइओं की दुकानों से दोबारा कोई नमूने हासिल कर जांच के लिए नहीं भेजे।

सेहत विभाग की टीम ने 14 क्विंटल नकली देसी घी भी जब्त किया था। शहर में मिलावटी नकली देसी घी और मिठाई को तैयार करने में ऐसे केमिकलों का प्रयोग कि या जा रहा कि इसकी सुगंध से नकली होने के बारे में पता नहीं लगता। जिला प्रशासन और सेहत विभाग की लेट लतीफी से इस कार्रवाई पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें