फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-2 के पहले दिन 1500 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोचक रहे ब्लाक स्तरीय मुकाबले
विज्ञापन

खो-खो में पोलो ग्राउंड की टीम ने विक्टोरिया स्कूल को 17-1 के अंतर से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-दो के शुक्रवाार को पटियाला जिले के विभिन्न ब्लाकों में मुकाबले शुरू हुए। पहले दिन की खेलों में विभिन्न आयु वर्ग में 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि पटियाला शहरी ब्लाक में खो-खो गेम में अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में पोलो ग्राउंड पटियाला की टीम ने विक्टोरिया स्कूल पटियाला को 17-01 के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की।
अंडर-14 लड़कों में वजीदपुर स्कूल ने फीलखाना स्कूल को 13-0, अंडर-14 कबड्डी नेशनल स्टाइल लड़कों के मुकाबले में सरकारी स्कूल शेखूपुर ने पहला स्थान व सरकारी स्कूल माडल टाउन ने दूसरा स्थान, अंडर-14 लड़की कबड्डी नेशनल स्टाइल में सरकारी स्कूल शेरमाजरा ने पहला स्थान, सरकारी स्कूल शेखूपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़के नेशनल स्टाइल में सरकारी स्कूल शेखूपुर ने पहला स्थान व सरकारी स्कूल माडल टाउन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह से राजपुरा ब्लाक में अंडर-14 कबड्डी नेशनल स्टाइल में लड़कों के मुकाबलों में सरकारी स्कूल धुंमां की टीम ने सरकारी स्कूल चंदूमाजरा को 23-11, अंडर-21 लड़के में माणकपुर स्कूल ने एनटीसी स्कूल राजपुरा को 25-20 के अंतर से, खो-खो में अंडर-17 लड़कियों में मोहीखुर्द की टीम ने आधारशिला स्कूल को हराया। जबकि अंडर-14 लड़के में खानपुर वडिंग स्कूल की टीम ने खेड़ी गंडियां की टीम को हराया। वालीबाल गेम में अंडर-14 लड़के में एसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने स्कालर स्कूल को और स्मार्ट माइंड स्कूल ने राजपुरा स्कूल को हरा दिया।
विज्ञापन

पातड़ां ब्लाक में फुटबाल गेम में अंडर-14 लड़कियों में सरकारी स्कूल बनवाला ने पहला स्थान, नानकसर अकादमी सेलवाला ने दूसरा स्थान, अंडर-17 लड़कियों में एसकेएस घग्गा स्कूल ने पहला, हैलकिस पातड़ां स्कूल ने दूसरा व नानकसर एकेडमी सेलवाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। नाभा ब्लाक में रस्साकसी गेम में अंडर-21 लड़कियों में जीबीआईएस स्कूल ने पहला, न्यू इंडियन स्कूल ने दूसरा व बीएएजीएस छींटावाला स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में फुटबाल गेम में बहादुरगढ़ की टीम ने जोगीपुर को 1-0 के साथ हराया। अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में लेडी फातिमा स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें