फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने नया नेशनल रिकार्ड बनाया

Thu, 25 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी तीरंदाज और 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा ने वीरवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी की आर्चरी रेंज में वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफायर्स में 710 प्वाइंट करके नया नेशनल रिकार्ड स्थापित किया। अभिषेक ने अपने ही 709 के नेशनल रिकार्ड को बीट किया, जिसे उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में नई दिल्ली में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में स्थापित किया था।
विज्ञापन

 
अभिषेक ने अपनी इस बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी का बेस्ट कंपीटीटर वह खुद ही होता है और खुद को चैलेंज करके जीतने से काफी खुशी मिलती है। जब मैंने पिछले साल नया रिकार्ड बनाया था तब दोस्तों ने कहा था कि अब उसके  लिए और बड़ा करने के लिए कुछ नहीं है।

कंपाउंड आर्चरी ने अभी ओलंपिक्स में एंट्री करनी है। अभिषेक ने कहा कि अगर खिलाड़ी टारगेट तय नहीं करता है, तो वह सफल नहीं हो सकता है। जब तक मेरा शरीर आर्चरी खेलने के लिए इजाजत देगा, खेलता रहूंगा। शायद अगले दो दशकों तक मैं खेलता रहूं और इस दौरान खूब नए रिकार्ड बनाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें