अर्जुन अवार्डी तीरंदाज और 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक वर्मा ने वीरवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी की आर्चरी रेंज में वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफायर्स में 710 प्वाइंट करके नया नेशनल रिकार्ड स्थापित किया। अभिषेक ने अपने ही 709 के नेशनल रिकार्ड को बीट किया, जिसे उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में नई दिल्ली में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में स्थापित किया था।
अभिषेक ने अपनी इस बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी का बेस्ट कंपीटीटर वह खुद ही होता है और खुद को चैलेंज करके जीतने से काफी खुशी मिलती है। जब मैंने पिछले साल नया रिकार्ड बनाया था तब दोस्तों ने कहा था कि अब उसके लिए और बड़ा करने के लिए कुछ नहीं है।
कंपाउंड आर्चरी ने अभी ओलंपिक्स में एंट्री करनी है। अभिषेक ने कहा कि अगर खिलाड़ी टारगेट तय नहीं करता है, तो वह सफल नहीं हो सकता है। जब तक मेरा शरीर आर्चरी खेलने के लिए इजाजत देगा, खेलता रहूंगा। शायद अगले दो दशकों तक मैं खेलता रहूं और इस दौरान खूब नए रिकार्ड बनाउंगा।