फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों के सिंगल मुकाबले अमित सिंगला ने मारी बाजी

Mon, 23 Sep 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के पंजाबी यूनिवर्सिटी कालेज आफ इंजीनियरिंग में आयोजित पहली इंटर कैंपस टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुषों के सिंगल मुकाबले में अमित सिंगला पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अर्शप्रीत सिंह लौट ने दूसरा और जतिंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं के सिंगल मुकाबले में आकाशदीप कौर पहले, अनुशिका दूसरे, हर्षा तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुषों के डबल मुकाबले में पंकज व जतिंदर ने पहला, अमित सिंगला व अंशुल ने दूसरा और यतिन व यशप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
 मिक्स डबल फाइनल में अर्शदीप सिंह व आकाशदीप कौर ने पहला, रिजुल व जश्नदीप कौर ने दूसरा और आकाश वर्मा व हर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले महिलाओं के सिंगल मुकाबले के सेमीफाइनल में आकाशदीप कौर ने हर्षा को 11-9, 9-11, 11-7, 9-11, 14-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
दूसरे सेमीफाइनल में गुरविंदर कौर ने अंशिका को 11-8, 8-11, 11-7, 11-9 से हराया। मिक्स डबल इवेंट में अर्शदीप व आकाशदीप, विश्व व पायल, आकाश वर्मा व हर्षा और रिजुल व जश्नदीप इन चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
सेमीफाइनल में अर्शदीप और आकाशदीप की टीम ने विश्व व पायल की टीम को 11-8, 12-13, 11-9, 11-7, रिजुल व जशनदीप ने आकाश वर्मा व हर्षा की टीम को 11-8, 3-11, 11-6, 9-11 और 11-7 से हराया।
जबकि पुरुषों के सिंगल मुकाबले के सेमीफाइनल में अर्शप्रीत सिंह ने दयाजीत को 11-9, 11-8 और 11-9 से हराया और अमित सिंगला ने अभिजीत को 11-9, 11-5, 14-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


वहीं पुरुषों के डबल मुकाबले में अंशुल व अमित, यतिन व यशजीत, पंकज व जतिंदर, विनय व जसकरन, अंशुल व अमित की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें