फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में स्टूडेंट ने दिखाया दम

Mon, 20 Feb 2017 03:14 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
राजपुरा में विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद मुख्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलकूद हमारे शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। खेलने से हमारे अंदर टीम की भावना का भी विकास होता है। खेलकूद दिमाग को तंदरुस्त रखता है। यह बातें राजपुरा के एलाइंस इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अरुणा भारद्वाज ने वार्षिक एथलेटिक मीट के उद्घाटन समारोह के दौरान कहीं।  
विज्ञापन


एथलेटिक मीट में नर्सरी से नवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में जपजी कौर, देव राज, हरनूर, सार्थक व सीनियर वर्ग में वंशिका मेहता व हरमनजीत सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता हाउस गरीगेरीयन को बेस्ट हाउस आफ दा डे देकर स्कूल प्रबंधकों ने समान्नित किया

इस मौके स्वाइट ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी गर्ग, अध्यक्ष अशोक गर्ग, डायरेक्टर प्रिंसिपल अरुणा भारद्वाज ने कहा कि खेल मानव जीवन का मुख्य अंग है। खेल-खेल में छात्र बहुत कुछ सीख लेते हैं। खेल हमें शक्ति व अनुशासन जैसे गुण प्रदान करते हैं। खेलों से ही शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, इसलिए हमें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें