फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में डाले 1.80 लाख, न ऑक्सीमीटर भेजे और न रुपये वापस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। हरियाणा के अंबाला के रहने वाले मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव (एमआर) ने 500 ऑक्सीमीटरों की खरीद के लिए आरोपियों के खाते में पैसे डाले, लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित एमआर की शिकायत पर थाना कोतवाली पटियाला पुलिस ने दो खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नितिन सूरी निवासी महेश नगर अंबाला कैंट हरियाणा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह एक कंपनी में बतौर एमआर काम करता है। जरूरत पड़ने पर उसने फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिये आरोपी पवन चौहान निवासी गुरु तेग बहादुर नगर लुधियाना और गगन निवासी पटियाला से बातचीत की। आरोपियों ने उसे 500 ऑक्सीमीटर मुहैया कराने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी पवन कुमार के खाते में एक लाख 80 हजार रुपये डलवा दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो ऑक्सीमीटर भेजे और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने इस शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें