फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की एडीसी प्रीति यादव कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी प्रीति यादव की रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई जबकि वे कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले चुकी थीं। सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एडीसी की हालत स्थिर है। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एडीसी के पति और घर में काम करने वाली महिला ही में कोरोना संक्रमित आए थे। उनके नजदीकी संपर्क के तौर पर जब एडीसी प्रीति यादव का सैंपल लेकर जांच की गई तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं। सीएमओ ने बताया कि एडीसी उनके संपर्क में आए प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मंगलवार तक विभाग को सौंपेगी। इसके बाद सैंपलिंग का काम शुरू किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि एडीसी को पहली कोविड वैक्सीन की डोज करीब महीना भर पहले दी गई थी। एक-दो दिनों में दूसरी डोज दी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें