फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन पर होगी कार्रवाई: शंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी देर शाम अमृतसर मे श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरु साहिब से सभी की भलाई और पंजाब में अमन-चैन के लिए अरदास की। शंटी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हरिमंदिर साहिब आकर उन्हें एक अलग रूहानी खुशी मिली है। पंजाब में फर्जी ह्यूमन राइट्स के नाम पर आतंक फैलाने और लोगों को गुमराह करने वाले ऑर्गेनाइजेशन बढ़ रहे हैं जिनके खिलाफ कमीशन अब सख्त एक्शन लेगा। उन्होंने साफ किया कि ह्यूमन राइट्स के नाम पर गलत धंधा चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इनकी जांच के लिए जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में मानवाधिकारों की सुरक्षा और लोगों की चिंताओं को गंभीरता से ले रहे हैं। उनके आने वाले कदमों से कमीशन के काम में और ज्यादा पारदर्शिता और मजबूती की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें