फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का विरोध कर रहे आप नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सोमवार को पटियाला फेरी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आप के सीनियर नेता कुंदन गोगिया समेत राजिंदर मोहन, सिमरनप्रीत सिंह, सागर धालीवाल, जगतार सिंह तारी, जसविंदर सिंह रिंपा, अमित कुमार, राजू तलवार, पुनीत बुद्धिराजा, अशोक बिट्टू और राजवीर सिंह समेत 12 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। सभी नेता थाना सिविल लाइन में ही बंद थे। इन नेताओं की हिमायत करने आए आप के जिला प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि सरकार एक तरफ तो किसान विरोधी काम करती है और दूसरी तरफ शांति पूर्वक विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन की शह पर पटियाला पुलिस ने उनकी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द इन नेताओं को रिहा न किया गया तो पार्टी की ओर से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें