फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद मान के विरोध में उतरा कांग्रेस एससी सेल

Sun, 04 Sep 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में बैठक में सांसद मान का विरोध करते कांग्रेस एससी सेल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीले कार्ड धारकों को भिखारी बताने वाले आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान के खिलाफ कांग्रेस (एससी सेल) भी उतर आई है। पार्टी के एससी सेल के ब्लाक चेयरमैन जसवीर सिंह बबली की अध्यक्षता में बैठक में नेताओं ने सांसद मान को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो सुनाम हलके में आने पर उनका घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि जरूरतमंद को राहत देना सरकारों का फर्ज बनता है और जरूरतमंद वर्ग का हक बनता है। सांसद मान ने समूचे गरीबों तथा जरूरतमंद वर्ग का अपमान किया है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। बैठक में जसवीर सिंह ने सवाल किया कि सांसद बनने के बाद भगवंत मान अब बड़ी कोठियों में क्यों रहने लगे हैं। इस मौके पर बूटा सिंह, मनदीप सिंह, गुरमीत सिंह, माडा सिंह, हरपाल सिंह, सर्बजीत सिंह, अमरीक सिंह हाजिर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें