फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: हथौड़ी मार किया था किशोर का कत्ल, दोषी को उम्रकैद

Wed, 09 Jul 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। पांच साल पहले गांव दुफेड़ा के 15 वर्षीय साहिल की हत्या मामले में फतेहगढ़ साहिब की सेशन कोर्ट ने आरोपी अंगज कुमार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया। अंगज कुमार बिहार के जिला सीतामड़ी के गांव मधुरापुर का निवासी है। वह कई साल से दुफेड़ा में रह रहा था। अंगज ने साहिल की हत्या इसलिए की थी क्योंकि वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। अंगज ने हथौड़ी से वार कर साहिल की हत्या की थी।
विज्ञापन

10 दिसंबर 2020 की शाम को 15 वर्षीय साहिल अपने दादा बचन लाल के साथ घर से खाना खाकर बाहर टहलने निकला था। उसके दादा तो घर लौट आए थे लेकिन साहिल वापस घर नहीं लौटा था। दो दिन बाद नजदीकी गांव घेल के खेतों में उसका खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हत्या करने वाला दुफेड़ा में रहने वाला अंगज कुमार है। बस्सी पठाना पुलिस थाना के तत्कालीन एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल ने इस मामले में पहले बचन लाल की शिकायत पर साहिल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन दो दिन बाद ही मामला हत्या का निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें