फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: बैंक से पैसे निकलवाने गई नाबालिग से दुष्कर्म, नशीला जूस पिलाया था

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बैंक से पैसे निकलवाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सदर नाभा पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान जग्गा सिंह निवासी लौहार माजरा, पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पिता की शिकायत के मुताबिक 26 जून को दोपहर 2 बजे उसकी बेटी बैंक से पैसे निकलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन बाद में घर नहीं लौटी। परिवार ने लड़की की तलाश शुरू की। अगले दिन 27 जून को परिवार को पता लगा कि उनकी लड़की आरोपी जग्गा सिंह के खेतों की मोटर पर है। नाबालिग के पिता तुरंत मौके पर पहुंचे, वहां देखा कि उनकी लड़की के साथ आरोपी जग्गा सिंह व उसका दोस्त बिल्ला सिंह निवासी गांव बीनाहेड़ी भी मौजूद थे। पिता के मुताबिक उनकी लड़की नशे में थी, जिसके बाद वह उसे घर वापस ले आए। होश आने पर पीड़िता ने बताया कि जब वह बैंक से पैसे निकलवाने को जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल पर आरोपी आया और उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। जहां उसने लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद रात को आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी डर के मारे लड़की को लेकर अपनी मोटर पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें