फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ट्यूबवेल ठेके पर देने का विरोध

Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर नगर निगम की यूनियनों टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन, म्यूनिसिपल वर्कर यूनियन, नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले मुलाजिमों ने ए-टैंक नगर निगम में जोरदार गेट रैली की। इस मौके पर ट्यूबवेलों की देखरेख का काम ठेके पर देने और वाटर सप्लाई व सीवरेज के काम सीवरेज बोर्ड को देने का विरोध किया गया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के जिला पटियाला और टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान पवितर सिंह गुरू ने कहा कि शहर के ट्यूबवेलों की संभाल का काम ठेके पर देकर निगम को बड़े स्तर पर चूना लगाया जा रहा है। इसलिए सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करके ट्यूबवेलों की संभाल का काम निगम मुलाजिमों को देना चाहिए।
इससे शहर में पानी सप्लाई की स्थिति में भी सुधार होगा। प्राइवेट ठेकेदार ट्यूबवेलों की ठीक ढंग से संभाल नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी नेता सुखमिंदर सिंह डिक्की ने कहा कि सरकार की ओर से शहरों में वाटर सप्लाई और सीवरेज के कामों को सीवरेज बोर्ड को देने के विरोद में सभी निगमों व काउंसिलों में राज्य स्तर पर संघर्ष शुरू हो चुका है। अगर सरकार ने यह फैसला वापस न लिया, तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। मुलाजिम नेताओं अजायब सिंह सिद्धू. मनीश पुरी, जसबीर सिंह चंडोक, मुकेश दीक्षित, सोम नाथ, बलदेव सिंह, चमन लाल आदि ने कहा कि इन मांगों को लेकर 25 सितंबर को चंडीगढ़ को रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें