राजपुरा। पंजाब नंबरदार यूनियन की विशेष बैठक गुरुद्वारा महिंद्रगंज में सचिव बलदेव सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें यूनियन का प्रधान हरभजन सिंह चक्क कलां को नियुक्त किया गया। इसके अलावा वाइस प्रधान स्वर्ण सिंह भप्पल, महासचिव बहादुर सिंह उगाणा, कोषाध्यक्ष गुरुदेव सिंह चंदूआं, प्रेस सचिव सेवक सिंह उपलहेड़ी, कार्यकारी सदस्य गुरप्रीत सिंह उकसी, मनमोहन सिंह, हरदेव सिंह गढ़ी, दर्शन सिंह अलूणा, जिला सदस्य बलदेव सिंह नंबरदार सदरौर, गुरमीत सिंह नलास, रणबीर सिंह उगाणी, राम सिंह मिर्जापुर और तिरलोचन सिंह रामपुर को बनाया गया।