फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैप बिछा सुलफे का खरीदार पकड़ा

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। शनिवार को पकड़े गए सुलफा तस्कर की निशानदेही पर सदर पुलिस ने सुलफे की खरीद करने आए एक व्यक्ति को आधा किलो सुलफा और दो लाख 20 हजार रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसपी राजपुरा भूपिन्द्र सिंह खटड़ा ने बताया कि शनिवार को बसंतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी भिंदर सिंह ने नाके के दौरान गांव मालापुर जिला समस्तीपुर बिहार निवासी रामसहाय साऊ को गिरफ्तार कर उसके पास से 19 किलो सुलफा बरामद किया था। गहन पूछताछ के बाद उसने माना कि रविवार को सुलफा लेने वाले खरीदार ने उसके पास बसंतपुरा आना है। पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानदेही पर सरायवंजारा पैट्रोल पंप के नजदीक नाका लगाकर ट्रैप बिछा दिया। इस दौरान लुधियाना में सब्जी आदि बेचने का कार्य करने वाला मालेरकोटला निवासी शरीफ मोहम्मद ने आकर आरोपी रामसहाय को 2 लाख 20 हजार रुपये देकर सुलफे की खरीद की तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शरीफ मोहम्मद से आधा किलो और भी सुलफा मिला है जो सैंपल के तौर पर मिलान करने के लिए लेकर आया था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से अभी और भी कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें