फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की गलत नीतियों से हाशिए पर यूपीए : टंडन

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि केंद्र की यूपीए सरकार आर्थिक सुधारों के नाम पर गरीब वर्ग को मारने पर आमादा है। उन्होंने आर्थिक सुधारों की आलोचना करते हूए कहा कि केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर लगातार आम जनता पर बोझ डाल रही है, जिसके चलते गरीब और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। ये बात संजय टंडन ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और आम आदमियों के खाने पीने की वस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि की गई है, उससे कांग्रेस पूरे देश में हाशिए पर आ गई है। उन्होंने यूथ अकाली नेता जगदीश जग्गा की जमकर तारीफ की। इस मौके पर जगदीश जग्गा ने संजय टंडन को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें