फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे बुजुर्ग दंपति

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहर की ग्रिड कालोनी में शुक्रवार सुबह अपने घर में मृत मिले बुजुर्ग दंपति करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। पुलिस को छानबीन में करीब 10 लाख की नगदी, 75 लाख लाख रुपये के फिक्सड डिपॉजिट के कागजात, कोठियों और शैलरों की मालिकी के कागजात मिले हैं। बिजली बोर्ड से बतौर एसडीओ रिटायर राजेश्वर चंद्र की तेजधार हथियार से हत्या और पास ही एक अलग कमरे में पत्नी का शव मिलने की वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस की ओर से हत्यारों का सुराग नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात वीर हकीकत राय स्कूल के सामने 66 केवी ग्रिड कालोनी में 13-पी क्वार्टर में रहने वाले राजेश्वर चंद्र (72) की अज्ञात व्यक्तियों ने घर में मेन गेट से एंट्री करके तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। पास ही में एक अन्य कमरे में पुलिस को राजेश्वर चंद्र की पत्नी हरजीत कौर का भी शव मिला था। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर पर मामूली चोट के निशान थे, जो मौत का कारण नहीं बन सकते हैं। पुलिस की ओर से महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात कही जा रही है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने माना कि दंपत्ति के घर से छानबीन के दौरान कैश और संपत्ति के कागजात मिले हैं। पुलिस की ओर से हत्यारों तक पहुंचने के लिए बुजुर्ग दंपति के मोबाइल कालों की डिटेल खंगाली जाएगी।
-----------
नौकर से पूछताछ जारी
बुजुर्ग दंपति के लिए पिछले कई सालों से खाना बना रहे घरेलू नौकर हेमंत कुमार को पुलिस ने पूछताछ के लिए राउंडअप किया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। नौकर के मुताबिक वारदात की रात वह करीब साढ़े 9 बजे दंपति का खाना बनाकर वहां से आ गया था। शुक्रवार सुबह जब वह वापस गया, तो उसने राजेश्वर चंद्र को खून से लथपथ जमीन परगिरे देखा और हरजीत कौर एक अन्य कमरे में जमीन पर मृत पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें