फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन

वीर हकीकत राय ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से वीर हकीकत राय ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन बुधवार से 3 अप्रैल 2018 सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है। इस कथा में श्रद्धालुगण प्रभु के विभिन्न स्वरूपों, लीलाओं को अध्यात्म, विज्ञान, संगीत के माध्यम से रसपान करेंगे। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को पटियाला शहर में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम नेहरू पार्क में कथा के मुख्य यजमान राकेश गोयल ने परिवार सहित प्रभु का पूजन किया। तदुपरांत कलश यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, योगिंदर सिंह योगी सीनियर डिप्टी मेयर व विनती संगर डिप्टी मेयर ने हरी झंडी देकर इस यात्रा को रवाना किया। संस्थान की ओर से उपस्थित स्वामी विश्वानंद (संयोजक क्षेत्रीय कार्यालय नूरमहल), स्वामी ज्ञानेशानंद (संयोजक पटियाला) एवं अन्य संत समाज ने कलश यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें