फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना
विज्ञापन

पटियाला में छह फुट लंबी अगरबत्ती जलाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
इंग्लैंड में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काली माता मंदिर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर छह फुट लंबी अगरबत्ती की ज्योति को मुख्य मेहमान पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा और सिम्मी जैन ने सांझे तौर पर प्रचंड किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीत जाएगी और देश का नाम पूरी दुनिया में चमकाएगी। इस अगरबत्ती को पटियाला के विभिन्न बाजारों में ले जाया जाएगा और लोगों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दुआएं देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर राजेश मंडोरा, गगन गर्ग, मोहन शर्मा, मीनू जैन, सोनिया और संजीव जैन उपस्थित रहे।



फोटो नंबर-22पीटीएल01
कैप्शन-पटियाला में छह फुटी लंबी अगरबत्ती को जलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए दुआ करते पीआरटीसी चेयरमैन केके शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें