सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
राजपुरा। राजपुरा अंबाला रोड पर सड़क के बीच में खड़े ट्रक से ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जालंधर के गांव अलीखेल निवासी अवतार को दिए बयान में बताया कि उसका रिश्तेदार महिंदरपाल उक्त गांव से ट्रक लेकर अंबाला जा रहा था कि राजपुरा के गांव चमारु के नजदीक मुजफ्फरनगर यूपी निवासी वाजीद अली ने अपना ट्रक सड़क के बीच बिना इंडिकेडर के खड़ा कर रखा था कि महिंदरपाल सिंह का ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया जिससे महिंदरपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत पर वाजीद अली के खिलाफ धारा 283, 304ए, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।