फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा-बनूड़ रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सिटी पुलिस में तैनात आईओ जसविंदरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बनूड़ रोड पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था कि अज्ञात वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते डाक्टर उसे बचा नहीं पाए। जसविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बलजिन्द्र सिंह (39)पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव गदोमाजरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें