बीडीपीओ ऑफिस में लगा प्लेसमेंट कैंप
नाभा (पटियाला)। स्थानीय ब्लॉक विकास पंचायत अफसर के ऑफिस के सामने सोमवार को बेरोजगारों के लिए दो तरह के प्लेसमेंट कैंप लगाए गए। इसमें 244 बच्चों ने भाग लिया। इसमें 65 बच्चे शार्टलिस्ट किए गए। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से 80 प्रार्थियों को ट्रेनिंग के लिए रजिस्टर किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीडीपीओ सुखविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि एक मेला औद्योगिक केंद्र व ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सांझे तौर पर लगाया गया। दूसरा मेला आईसीआईसीआई बैंक की ओर से विजय कुमार मोहाली के नेतृत्व में लगाया गया। विजय कुमार ने बताया कि उनकी ओर से घरों में बैठेे आठवीं से बीए तक के युवाओं का चुनाव कर उनको तीन महीनों के लिए अलग-अलग कैटागरी में मुफ्त मोहाली में ट्रेनिग दी जाएंगी। उसके बाद उनके लिए अलग-अलग उद्योगों में नौकरी के प्रबंध करके भी दिए जाएंगे। इसमें पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने विशेष तौर पर शिरकत की।