फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में अब तक 80 मरीजों को डेंगू की पुष्टि

Mon, 07 Oct 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सेहत विभाग के दावों के विपरीत पटियाला जिले में अब तक 80 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को 10 मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही।
विज्ञापन

सोमवार को 13 नए संदिग्ध मरीज राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हो गए। उनके ब्लड सैंपल सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेज दिए गए हैं। मंगलवार तक इन सभी मरीजों की रिपोर्ट आने की संभावना है।

इसके बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल विभाग ने सावधानी के तौर पर जरूरी दवाएं देना शुरू कर दिया गया है।
राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में अब तक 200 मरीज डेंगू की संभावना के चलते इलाज के लिए दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

 जिनमें से 80 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही है। इनमें से अधिकतर मरीज इलाज के बाद ठीक होकर वापस घर चले गए हैं। कुछ मरीजों का इलाज अभी भी राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है।

 उन्होंने बताया कि सोमवार को 10 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही। इनमें बजरंग लाल (45) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, अजय (35) निवासी पासी रोड पटियाला, आईएस सोढ़ी (63) निवासी भुपिंदरा रोड पटियाला, हरजीत सिंह (45) निवासी आनंद नगर पटियाला, सुरिंदर यादव (40)  निवासी विकास नगर, बबली (44) निवासी त्रिपड़ी, सीमा (30) निवासी फतेहगढ़ साहिब, महिंदर सिंह (60) निवासी पटियाला, गुरजीत सिंह (32) निवासी त्रिपड़ी और सुरजीत सिंह (65) निवासी पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें