कपड़े के शोरूम में लाखों का कपड़ा व नगदी चोरी
राजपुरा। सिटी पुलिस ने कैलीबर मार्केट में कपड़ों के शोरूम में लाखों के कीमती कपड़ों व नगदी की चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस के पास हरपाल सिंह निवासी गांव पोला जिला फतिहगढ़ साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका राजपुरा की कैलीबर मार्केट में कपड़ों का शोरूम है गत दिवस वह अपना शोरूम बंद कर घर चले गए थे आज सुबह जब शोरूम खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर जाकर देखा तो शोरूम में से करीब दो लाख रूपये के कपड़े व नगदी चोरी करके चोर ले गए थे। पुलिस ने उक्त मामले में जांच करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।