फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा की लड़कियों ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Wed, 26 Oct 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में कबड्डी मैच के दौरान जोर आजमाइश करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
62वीं पंजाब राज स्कूल खेल कबड्डी अंडर -1o लड़कियों के मुकाबलों के आखिरी दिन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में बठिंडा विंग की अंडर -1o लड़कियों ने श्री मुक्तसर साहिब को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। उद्घाटन जिला शिक्षा अफसर डॉ.  हरचरनदास सैर ने किया। 
विज्ञापन


हरमनदीप सिंह संधू ने बताया कि लड़कियां अंडर 1o के मुकाबलों में फाजिल्का ने होशियारपुर को 46 -16 से, संगरूर ने मोगा को 40 -16 से, लुधियाना ने श्री फतेहगढ़ साहिब को 30 -9 से, फिरोजपुर ने पठानकोट को, बरनाला ने जालंधर को 45 -41 से, तरनतारन ने कपूरथला को 22 -6 से, पटियाला ने एसएएस नगर को 43 -11 से हरा कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। 

क्वाटर फाइनल मुकाबलों में श्री मुक्तसर साहिब ने फरीदकोट को, तरनतारन ने फिरोजपुर को ,बठिंडा विंग (मलूका) ने रोपड़ को, शहीद भगत सिंह नगर बरनाला को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में श्री मुक्तसर साहिब ने तरनतारन को 31 -28 से, बठिंडा विंग ने शहीद भगत सिंह नगर को 22 -17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल बठिंडा विंग ने श्री मुक्तसर साहिब को 27 -1o के साथ हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल की उप विजेता टीमें तरनतारन और शहीद भगत सिंह नगर के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबले हुए। शहीद भगत सिंह नगर ने तरनतारन को 27 -16 के साथ हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें