फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मुख्यमंत्री मान ने पटियाला में 6 नए आप क्लीनिकों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 71 आप क्लीनिक, अब तक 14 लाख मरीजों ने लिया लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पटियाला में 6 नए आम आदमी क्लीनिकों का वर्चुअल उद्घाटन किया। मान ने कहा कि लोगों को उनके घरों के नजदीक खोले जा रहे यह आप क्लीनिक वरदान साबित हो रहे हैं। इन 6 नए क्लीनिकों के साथ पटियाला में आप क्लीनिकों की संख्या 71 हो गई है। इनमें डाॅक्टर, फार्मासिस्ट और क्लीनिकल असिस्टेंट प्रारंभिक जांच करेंगे और 38 तरह के जरूरी लैब टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इन आप क्लीनिकों में 14 लाख मरीज लाभ ले चुके हैं। यह छह नए आप क्लीनिक पटियाला जिले के गांव चलैला, मंडौर, सन्नौर हलके के गांवों बिंजल व मघर और समाना हलके के गांव कादराबाद व शुतराणा हलके के गांव करीम नगर चिचड़वाल में किया गया।
विज्ञापन

पटियाला के सीएमओ डाॅ. जतिंदर कांसल ने बताया कि आप क्लीनिक खोलने के साथ लोगों को बहुत सारी सेहत सेवाएं उनके घरों के नजदीक ही मिल जाएंगी। लोगों को अब अपने मेडिकल टेस्ट व इलाज दूर के अस्पतालों में कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इससे बहुत सारी बीमारियों पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा और बीमारी होने की दर में भी कमी आएगी। सेहत मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने को उनकी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। यह इसी तरह से आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें