पटियाला। नाभा रोड पर गांव रखड़ा के पास मंगलवार को करीब 500 मुर्गियां मरी मिलीं। इलाके के लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पहुंचे वेटरिनरी डाक्टरों ने सैंपल भरकर जांच शुरू कर दी। वेटरिनरी अफसर डा. जीवन कुमार गुप्ता ने बताया कि मुर्गियां करीब एक-दो दिन पहले की मरी लगती हैं। उन्होंने बताया कि आसपास कई पोल्ट्री फार्म हैं, आशंका है कि इन्हीं फार्मों में से किसी ने मरी मुर्गियों को यहां फेंका है। इन फार्मों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि किसने यह किया है। गौरतलब है कि पटियाला जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का अब तक कोई केस सामने नहीं आया है।