फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितकारा यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट एक्सप्लोर 201

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हजार विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। चितकारा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक उत्सव एक्सप्लोर-18 में जबरदस्त उत्साह से हिस्सा लिया। वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का भी मौका मिला। वन वर्ल्ड वन बीट थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी गई थी। इसमें चार हजार से ज्यादा दोनों यूनिवर्सिटियों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चितकारा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि दोनों यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के जरिये ऐसा मंच प्रदान किया गया, जिसके जरिये वह अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा को उजागर कर सकें। इस दौरान वोगेस्टा, मिस्टर एंड मिस एक्सप्लोर सिंफोनी, फ्रिस्क फीट, फ्यूजन फंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जीतने वालों को तीन लाख से ज्यादा के इनाम बांटे गए। सिंफनी इवेंट के विजेता को फेरागो म्यूजिक के लेबल के तहत अपने गीत को रिकॉर्ड करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जानी मानी हस्तियां मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2014 अमन ग्रेवाल, मिस पंजाब हरमन मान, बिग बास सीजन टू के विजेता आशुतोष कौशिक ने युवाओं की प्रतिभा का आकलन किया। पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों ने अपनी प्रस्तुति से युवाओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें