जाखड़ की विधायक कंबोज व जलालपुर से सूबे की सियासत पर चर्चा
राजपुरा। शहर के एक निजी होटल में वीरवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ की विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, घन्नौर विधायक मदनलाल जलालपुर से सूबे की सियासत पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार संगरूर में कर्ज माफी के कार्यक्रम के बाद राजपुरा पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने स्थानीय एक होटल के बंद कमरे में राजपुरा विधायक हरदयाल कंबोज समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ पंजाब की सियासत पर विचार विमर्श किया। राजपुरा पहुंचने पर अध्यक्ष जाखड़ और बाजवा का स्वागत राजपुरा के विधायक सरदार हरदयाल सिंह कंबोज, घन्नौर विधायक मदन लाल जलालपुर, नगर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र शास्त्री, पीपीसीसी के सदस्य निर्भय सिंह मिलटी कंबोज ने किया।